BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बी.एड. डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन पर डीसी ने की समीक्षा, पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने का निर्देश


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं के विद्यालय अवलोकन और अभ्यास पाठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है इसी क्रम में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की बैठक में जिले के विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में अध्ययनरत बी.एड. डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं के लिए विद्यालय अवलोकन एवं अभ्यास पाठ हेतु विद्यालयों के चयन और आवंटन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं के लिए विद्यालय अवलोकन और अभ्यास पाठ उनके व्यावहारिक शिक्षण अनुभव का महत्वपूर्ण हिस्सा है उन्होंने कहा कि विद्यालय में जाकर प्रशिक्षण लेने से प्रशिक्षुओं को विद्यालयी वातावरण शिक्षण अधिगम प्रक्रिया विद्यार्थियों की आवश्यकताओं और कक्षा प्रबंधन को समझने का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। यह अनुभव भविष्य में उनके शिक्षक के रूप में कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा पारदर्शी तरीके से हो विद्यालयों का आवंटन उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रशिक्षुओं के लिए विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी सुव्यवस्थित और आवश्यकता के अनुरूप हो उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण व्यावहारिक प्रशिक्षण का समान अवसर मिलना चाहिए उन्होंने विद्यालय अवलोकन एवं अभ्यास पाठ के दौरान प्रशिक्षुओं के शैक्षणिक अनुभव को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया साथ ही प्रशिक्षण संस्थानों और संबंधित विद्यालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया ताकि प्रशिक्षण की पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला शिक्षा अधीक्षक सहित शिक्षा विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे अधिकारियों को प्रशिक्षुओं के विद्यालय आवंटन एवं प्रशिक्षण से जुड़े कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया गया