सारठ के कुकराहा में शिविर लगाकर अन्मेप्ड मतदाताओं के विसंगति में किया सुधार
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
सारठ (देवघर) : सीओ के.सी.एस मुंडा के नेतृत्व में गठित टीम ने शनिवार को कुकराहा पंचायत भवन में शिविर लगाकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में अन्मेप्ड मतदाताओं के विसंगति में सुधार किया। वहीं इस संदर्भ में पंचायत के मुखिया महादेव सिंह ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में 600 के करीब मतदाताओं का मैपिंग नहीं हो पाया था और कई मतदाताओं के नाम में भी कई तरह की विसंगति सामने आई थी। लेकिन शिविर में सभी लोग अपना दस्तावेज लेकर आ रहे हैं और विसंगति को दूर किया जा रहा है। इधर सीओ केसीएस मुंडा ने कहा कि सभी अनमैप्ड मतदाताओं के संबंधित बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक के पहचान के आधार पर उसकी मैपिंग कराई जा रही है और जरूरी दस्तावेज लेकर मतदाताओं के नाम में आई विसंगति को भी दूर किया जा रहा है। शिविर में मुखिया के अलावे प्रखंड नाजिर बाबूसर हेम्ब्रम, अंचल कर्मी ओमप्रकाश मंडल, शिलाजीत यादव शिक्षक प्रकाश कापड़ी, समद अंसारी, कंप्यूटर ऑपरेटर नजरुल हक, पर्यवेक्षक दिलीप कुमार भोक्ता समेत कई अन्य बीएलओ व पर्यवेक्षक तथा दर्जनों मतदाता लोग मौजूद थे।






