2 अगस्त को आयोजित होगी जिला स्तरीय सेपक टेकरा अस्मिता लीग, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: गिरिडीह जिला सेपक टेकरा एसोसिएशन की ओर से सोमवार शाम किरण पब्लिक स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 2 अगस्त रविवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय सेपक टेकरा अस्मिता लीग के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों, खिलाड़ियों की भागीदारी, आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं तथा विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्धारण पर विचार-विमर्श किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया बैठक में राजीव सिंह, मुन्ना कुशवाहा, राजेश सिन्हा, नूरुल, अली रज़ा, शहदाब, विवेक, नरेश तथा संजय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने और जिले में सेपक टेकरा के विकास के लिए इस प्रतियोगिता को सफल बनाने का आह्वान किया।





