BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुलिस लाइन में फुटबॉल मैच, एसपी डॉ. बिमल कुमार ने किया शुभारंभ


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह पुलिस की ओर से पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) के खेल मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के मौके पर आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने फुटबॉल पर किक मारकर किया। एसपी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करते हैं। मेजर ध्यानचंद का जीवन और खेल के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह पुलिस खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम में पुलिस के वरीय पदाधिकारी, डीएसपी, पुलिस बल के जवान और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे