BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं पर हुई त्वरित सुनवाई


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

गिरिडीह: आमजनों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के माध्यम से जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की समस्याएं सीधे सुनते हुए उनके समाधान की दिशा में पहल की जनता दरबार में सहायक समाहर्ता यश कुमार जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती एवं जिला नजारत उप समाहर्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें और समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए  कई मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर ही बुलाकर मामले की जानकारी ली गई और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया जनता दरबार में अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए उनका त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन किया जाए शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया जिला प्रशासन की ओर से आमजनों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को उचित माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखें। प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पात्र मामलों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है