देर रात हार्ट अटैक के बाद मर्सी हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो गिरिडीह
गिरिडीह। झारखंड के नगर विकास एवं आवास, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा तथा खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। उन्होंने गिरिडीह स्थित मर्सी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने और हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर सामने आते ही गिरिडीह समेत पूरे झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में गहरा दुख है।
मंत्री के निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचने लगे। उनके निधन से झारखंड की राजनीति को बड़ा झटका लगा है। राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
चिकित्सकों के अनुसार, देर रात उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सकों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।







