रांची एक्सप्रेस संवाददाता गिरिडीह :कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी रविवार को गिरिडीह स्थित पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवास पहुंचीं। उन्होंने पूर्व विधायक एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती प्रभा शाहाबादी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वह शोकाकुल परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी से की मुलाकात, जताया शोक






