लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने मनाया 7वां स्थापना दिवस, चार्टर नाइट कार्यक्रम संपन्न
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के 7वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को लायन सतेन्द्र सिंह के आवास पर चार्टर नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन ने की, जबकि संचालन लायन राहुल कृष्णा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश उपस्थित रहे।अपने अध्यक्षीय संबोधन में लायन राहुल बर्मन ने बताया कि क्लब इस वर्ष वृक्षारोपण, मेगा हेल्थ चेकअप कैंप और ट्रैफिक जागरूकता अभियान को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि खंडोली जलाशय के आसपास 1000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट हमेशा से सामाजिक सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों से समाजसेवा के लिए समय निकालकर सक्रिय योगदान देने की अपील की मुख्य अतिथि लायन धर्म प्रकाश ने क्लब की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यह रीजन-5 का एक मजबूत और सक्रिय क्लब है तथा इस वर्ष डिस्ट्रिक्ट 322A में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।क्लब के सचिव लायन डॉ. सुमन कुमार ने जानकारी दी कि 26 जुलाई को सिरसिया (गिरिडीह) में रीजन-5 के 13 क्लबों के पदाधिकारियों की स्कूलिंग एवं क्लब का पदस्थापना समारोह आयोजित होगा। समारोह का उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू करेंगे, जिसमें डिस्ट्रिक्ट 322A के कई पदाधिकारी भी शामिल होंगे कोषाध्यक्ष लायन मसरूर आलम सिद्दीकी ने सभी सदस्यों से 26 जुलाई के कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम की मेजबानी लायन सतेन्द्र सिंह ने की इस अवसर पर लायन दशरथ प्रसाद, लायन सुनील कुमार, लायन उदय भदानी, लायन डॉ. ज्ञान प्रकाश, लायन डॉ. दीपक कुमार, लायन अरुण कुमार साव, लायन राहुल कुमार, लायन गौतम सागर, लायन मुकेश आनंद, लायन शत्रुध्न सिंह, लायन रंजीत कुमार सिन्हा, लायन विश्वजीत सिंह, लायन गुंजन कुमार शर्मा, लायन लक्ष्मीकांत साव सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित थे।





