BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

उसरी नदी में नहाने के दौरान डूबा व्यक्ति, इलाज के दौरान मौत


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद निवासी छात्रधारी राय उर्फ छेदी राय (लगभग 45 वर्ष) की उसरी नदी में डूबने से मौत हो गई।

घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, छात्रधारी राय गांव के एक मृत व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने उसरी नदी घाट पहुंचे थे। इसी दौरान नदी में नहाने के क्रम में वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें नदी से बाहर निकाला और आनन-फानन में सदर अस्पताल गिरिडीह ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।