ब्रह्माकुमारी केंद्र ने विभिन्न विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान हजारों विद्यार्थियों व शिक्षकों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: ब्रह्माकुमारी एवं सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्ति अभियान के तहत ब्रह्माकुमारी गिरिडीह केंद्र की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया अभियान के तहत सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल संत जोसेफ स्कूल होली क्रॉस बालिका उच्च विद्यालय पचंबा बीएसएम तथा उत्क्रमित विद्यालय सिहोडीह में विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी की बहनों एवं भाइयों ने विभिन्न प्रकार के नशे से होने वाले शारीरिक मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर ही स्वस्थ और विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग खासकर लगातार गेमिंग और सोशल मीडिया में समय बिताना भी व्यक्ति की दिनचर्या और मानसिक संतुलन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है वक्ताओं ने कहा कि जैसे-जैसे भारत आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है वैसे-वैसे युवा पीढ़ी की ऊर्जा प्रतिभा और सकारात्मक सोच की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती जा रही है नशे से मुक्त युवा अपनी प्रतिभा और नवाचार के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को सभी प्रकार के नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई सभी ने स्वस्थ सकारात्मक एवं मूल्यनिष्ठ जीवन अपनाने परिवार में नशामुक्त वातावरण बनाने तथा मित्रों सहकर्मियों और समाज के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। साथ ही नशामुक्त स्वस्थ जागरूक और विकसित भारत के निर्माण में सकारात्मक सहयोग करने की शपथ ली गई कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से राजयोग मेडिटेशन के महत्व की भी जानकारी दी गई वक्ताओं ने बताया कि राजयोग मेडिटेशन आत्मबल आत्मसम्मान निर्णय क्षमता भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक सोच को मजबूत करने में सहायक है अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयों के करीब हजारों विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संबंधित विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा ब्रह्माकुमारी केंद्र की बहनों और भाइयों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया







