BREAKING NEWS

logo

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मुमताज़ वारसी (तूफ़ान) को बनाया विधायक प्रतिनिधि


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झामुमो नेता मुमताज़ वारसी (तूफ़ान) को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार मुमताज़ वारसी अब मंत्री सह विधायक के प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की समस्याओं के समाधान, जनसंपर्क तथा विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। नियुक्ति पत्र की प्रति उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) तथा उप विकास आयुक्त (डीडीसी), गिरिडीह को भी भेज दी गई है नियुक्ति पर खुशी जताते हुए मुमताज़ वारसी (तूफ़ान) ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता और विधायक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना होगा।मुमताज़ वारसी ने इस अवसर पर झामुमो के जिला अध्यक्ष संजय सिंह सहित पूरे संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।