बगोदर/गिरिडीह:-प्रखंड क्षेत्र के अटका निवासी प्रवासी मजदूर रामेश्वर दास की सकुशल वतन वापसी को लेकर बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो ने पहल की है। जानकारी के अनुसार, वीजा समाप्त होने के बाद रामेश्वर दास के दुबई में जेल में होने की बात सामने आई है। लंबे समय से परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो पाने से परिवार चिंतित है।विधायक ने रामेश्वर दास के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उनकी सकुशल वापसी के लिए विधायक ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी को पत्र भेजकर मामले में त्वरित हस्तक्षेप और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।विधायक ने कहा कि रामेश्वर दास की सकुशल घर वापसी के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेगा और परिवार को किसी भी परिस्थिति में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रंजीत मेहता, भाजपा नेता दीपु मंडल, सुरेश मंडल, लक्ष्मण मंडल, रत्नाकर भारती, उमेश प्रसाद, लक्ष्मण दास, बलदेव दास, अनिल दास, सुखदेव दास समेत कई लोग मौजूद थे।







