BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

त्योहारों पर न्यू गिरिडीह को मिली बड़ी रेल सुविधा, हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल का होगा ठहराव


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 
गिरिडीह: दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा–खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 03007/03008 का परिचालन करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का न्यू गिरिडीह स्टेशन पर ठहराव दिया गया है, जिससे गिरिडीह और आसपास के यात्रियों को त्योहारों के दौरान आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा खातीपुरा स्पेशल प्रत्येक रविवार रात 11:55 बजे हावड़ा से रवाना होगी और सोमवार सुबह 5:53 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 03008 खातीपुरा हावड़ा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार रात 10:20 बजे न्यू गिरिडीह से रवाना होगी। यह विशेष रेल सेवा 11 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन के ठहराव को क्षेत्र के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा माना जा रहा है। पूर्वी रेलवे के ज़ैडआरयूसीसी सदस्य मुकेश जालान ने इस रेल सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान स्पेशल ट्रेन के परिचालन और न्यू गिरिडीह में ठहराव से क्षेत्र के लोगों को अपने घर आने-जाने में सुविधा मिलेगी।