संस्कृति बोध प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, विभाग प्रमुख की अध्यक्षता में रूपरेखा तय
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में आगामी विभाग स्तरीय एवं प्रांत स्तरीय संस्कृति बोध परीक्षा-2026 के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हजारीबाग विभाग के विभाग प्रमुख ब्रजेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी उपस्थित रहे बैठक में 22 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विभाग स्तरीय तथा 5-6 सितंबर 2026 को प्रस्तावित प्रांत स्तरीय संस्कृति बोध परीक्षा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन करते हुए जिम्मेदारियों का वितरण किया गया बैठक में सर्व व्यवस्था, प्रतियोगिता संचालन, मूल्यांकन, मंच संचालन, वंदना, साज-सज्जा, अतिथि सत्कार, भोजन एवं परिवेषण, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, गणित प्रश्न मंच, आशु भाषण, मूर्तिकला सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग आचार्यों एवं दीदी को दायित्व सौंपे गए विभाग प्रमुख ब्रजेश कुमार सिंह ने सभी दायित्वधारियों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि संस्कृति बोध परीक्षा भारतीय संस्कृति, संस्कार और ज्ञान परंपरा से विद्यार्थियों को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बैठक के अंत में सभी शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।





