पीएम श्री उच्च विद्यालय चपुआड़ीह में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, जितेंद्र कुमार मंडल बने अध्यक्ष
संजीत सिंह ब्यूरो गिरिडीह
गिरिडीह: पीएम श्री उच्च विद्यालय, चपुआड़ीह में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता सोनी चंद मंडल ने की। सर्वसम्मति से जितेंद्र कुमार मंडल को समिति का अध्यक्ष, बेबी कुमारी को उपाध्यक्ष तथा पूजा देवी को संयोजिका चुना गया।
समिति गठन की प्रक्रिया शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षक मनोज कुमार तिवारी एवं संकुल साधन सेवी असद आलम की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक में पंचायत समिति सदस्य मीना देवी अभिभावक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहीं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. मुहम्मद जफरुल हक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी सदस्यों, अभिभावकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नई विद्यालय प्रबंधन समिति विद्यालय के विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी।





