करहरबारी पंचायत में विशेष ग्राम सभा, जन्म प्रमाण-पत्र बनाने को लेकर लगाया गया कैंप
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: जन्म प्रमाण-पत्र निर्माण की प्रक्रिया को आसान और सुगम बनाने के उद्देश्य से गिरिडीह सदर प्रखंड की करहरबारी पंचायत में शनिवार को विशेष ग्राम सभा एवं कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में ग्रामीणों को जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा आवश्यक कार्रवाई की गई। कार्यक्रम के दौरान पंचायत के ग्रामीणों ने पहुंचकर जन्म प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली। पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों ने लोगों को प्रक्रिया में सहयोग किया। इस अवसर पर मुखिया सहारा खालुन, मुखिया प्रतिनिधि मुमताज जारी, पंचायत सेवक स्नेहा कुमारी, पंचायत सहायक पुस्ताक अंसारी, अनुप खानी, वार्ड सदस्य अमन बेसरा तथा रोजगार सेवक योग तौसिफ रजा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों को जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए अनावश्यक परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है






