रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को धरियाडीह स्थित ओपन माइंड वर्ल्ड स्कूल में खेल उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के कोच कर्मवीर पांडेय के नेतृत्व में बच्चों के बीच बास्केटबॉल और खो-खो प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्राचार्य चंद्रमल्लिका घोष चौधुरी ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसका संदेश “एक घंटा खेल के मैदान में” रखा गया है। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और खेल भावना विकसित करने के साथ स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेल संस्कृति से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। मौके पर एकेडमिक प्रमुख मोहम्मद शहरयार, राजेंद्र लाल बरनवाल, श्रुति सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया







