BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

शिक्षक के अभाव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंजवा पेसरा में पढ़ाई प्रभावित


रांची एक्सप्रेस संवाददाता तिसरी 

गिरिडीह/तिसरी। तिसरी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंजवा पेसरा में शिक्षकों की कमी से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय की कक्षा 9वीं एवं 10वीं में कुल 59 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन इन कक्षाओं के लिए शिक्षक उपलब्ध नहीं होने के कारण नियमित पठन-पाठन नहीं हो पा रहा है।

विद्यालय के विद्यार्थियों का कहना है कि स्कूल में शिक्षक नहीं रहने के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं, प्रधानाध्यापक महेश कुमार यादव ने बताया कि कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए शिक्षक पदस्थापित नहीं हैं। इसके कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अभिभावकों और ग्रामीणों ने चिंता जताते हुए कहा कि माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य शिक्षकों के अभाव में प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय में जल्द पर्याप्त शिक्षकों की पदस्थापना करने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो सके।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार बेहतर शिक्षा के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण उसका अपेक्षित लाभ विद्यार्थियों को नहीं मिल पा रहा है।