रीजन-5 के लायंस क्लब पदाधिकारियों का स्कूलिंग कार्यक्रम संपन्न, सेवा कार्यों को प्रभावी बनाने पर जोर
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
गिरिडीह: लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के रीजन 5 के अंतर्गत आने वाले 13 लायंस क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का स्कूलिंग कार्यक्रम रविवार को सिरसिया स्थित सेलिब्रेशन मैरिज हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने की। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन शुभ्रा मजूमदार थीं, जबकि संचालन जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने किया। इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन लायन प्रेम पाठक एवं लायन सतीश कुमार भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण सत्र में पूर्व जिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार, लायन माधव लखोटिया, लायन गणेश सिंह, लायन दीपक चौबे तथा लायन प्रकाश अरोड़ा ने प्रशिक्षक के रूप में पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया कार्यक्रम में गिरिडीह, देवघर, मधुपुर, दुमका, धनवार, इसरी, बगोदर एवं झुमरी तिलैया के लायंस क्लबों के 60 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया मुख्य अतिथि लायन शुभ्रा मजूमदार ने अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट एवं लायंस इंटरनेशनल के लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए पदाधिकारियों से सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया। जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने स्कूलिंग कार्यक्रम की आवश्यकता एवं नेतृत्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं प्रशिक्षकों ने अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के दायित्वों और जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य इस प्रकार किए जाएं कि उनका अधिकतम लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे कार्यक्रम के अंत में रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन, सचिव डॉ. सुमन कुमार, कोषाध्यक्ष लायन मसरूर आलम सिद्दीकी, लायन गौतम सागर, लायन राहुल कुमार, लायन दशरथ प्रसाद, लायन उदय भदानी, लायन राहुल कृष्णा, लायन अरविंद कुमार, लायन अवनीश अंशु सहित क्लब के कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





