BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

खरगडीहा में गांधी जयंती व बापू के आगमन दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

जमुआ प्रखंड अंतर्गत खरगडीहा महात्मा गांधी के खरगडीहा आगमन और ऐतिहासिक खरगडीहा बेसिक स्कूल की स्मृतियों को संजोने के उद्देश्य से रविवार देर शाम को एक बैठक आयोजित की गई। इंजीनियर अनिल चौधरी की अध्यक्षता एवं पूर्व शिक्षक सुंदरमनी राम के संचालन में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के अनुसार, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम होगा। इसके बाद 3 से 5 अक्टूबर तक स्कूली बच्चों के लिए भाषण, पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।
वहीं, 6 अक्टूबर को—जिस दिन बापू ने खरगडीहा में कदम रखा था और विद्यालय की स्थापना हुई थी—विशेष स्मृति कार्यक्रम आयोजित होगा। साथ ही, बेसिक स्कूल के कायाकल्प और बापू की प्रतिमा स्थापना के लिए जल्द ही उपायुक्त से NOC प्राप्त करने की पहल की जाएगी।
बैठक में पूर्व मुखिया चिना खान, जुल्फिकार अली, प्रोफेसर आलम, संतोष दास, अमन खान समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।