इण्डियन ओवरसीज बैंक की आदित्यपुर शाखा का उद्घाटन वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुशांत कुमार भोई के द्वारा फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में सुशांत कुमार भोई ने कहा की इण्डियन ओवरसीज बैंक आदित्यपुर शाखा आदित्यपुर क्षेत्र के अन्तिम व्यक्ति तक विभिन्न बैंकिंग उत्पाद के साथ पहुंचने का काम करेगा एवं आदित्यपुर क्षेत्र के सूक्ष्म ,लघु और मध्यम उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से शाखा प्रबंधक ठाकुर दास मार्डी , दीपांकर टूडू, अभिन्नदन किशोर, रुपेश कुमार सिंह,प्रतीक्षा सिन्हा, मिनाक्षी बेहेरा,धीरज कुमार चौधरी,अरूण कुमार कण्डूलणा,आरती चौधरी आदि उपस्थित थे।






