BREAKING NEWS

logo

मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और विरासत के संगम का स्वर्णिम काल: रघुवर दास


जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा विभिन्न आयोजनों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां बता रही है। इसी क्रम में, मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भर एवं शक्तिशाली भारत एवं विकास के साथ विरासत को समर्पित केन्द्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धि पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह व अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया।  इस प्रदर्शनी में मोदी सरकार के पहले, दूसरे एवं तीसरे कार्यकाल की नीतियों और प्रमुख उपलब्धियों को आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सड़क, रेल, विदेश नीति में बदलाव, आत्मनिर्भर भारत अभियान, गरीब कल्याण, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण, किसानों के हित में किए गए कार्यों और वैश्विक मंचों पर भारत की नई भूमिका को विस्तार से प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संबोधन करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की प्रेरणादायी गाथा है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित इस यात्रा ने देश को विकास की नई दिशा दी है और भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने का काम किया है।

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष भारत के विकास, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम काल के रूप में दर्ज हुए हैं। यह अवधि केवल विकास योजनाओं और उपलब्धियों का लेखा-जोखा नहीं है। यह नए भारत के निर्माण की सशक्त यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधुनिक भारत की प्रगति को उसकी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का अभूतपूर्व कार्य किया है। एक ओर देश विश्वस्तरीय आधारभूत संरचनाओं, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है, तो दूसरी ओर भारत की सभ्यता, संस्कृति, आध्यात्मिक धरोहर और राष्ट्रीय गौरव को भी नई पहचान मिली है। रघुवर दास ने कहा कि गरीब कल्याण से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, किसान कल्याण से लेकर युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने तक, आधुनिक बुनियादी ढांचे से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक, सेवा के इन 12 वर्षों ने हर क्षेत्र में परिवर्तन, प्रगति और आत्मविश्वास की नई कहानी लिखी है।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज, 4 करोड़ से अधिक आवासों की स्वीकृति, महिलाओं के 32 करोड़ से अधिक जनधन खाते, 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन, 26 शहरों में 1,100 किलोमीटर से अधिक मेट्रो नेटवर्क, 164 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, 164 हवाई अड्डे, 2.2 लाख से अधिक स्टार्टअप, 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते जिनमें लगभग 3 लाख करोड़ रुपये जमा हैं एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 1.15 करोड़ से अधिक ऋणों के माध्यम से 18,600 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया गया है।

रघुवर दास ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन नहीं है, यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं, सपनों और उनके साकार होते संकल्पों का जीवंत प्रतिबिंब है। यह प्रदर्शनी बताती है कि किस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, विकास और विरासत के संगम के साथ विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। 

सांसद विद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर संचालित योजनाओं के माध्यम से देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार से बाहर निकाला। 2014 के पहले भारत आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था। योजनाएं भ्रष्टाचार के कारण दम तोड़ देती थीं पर अब भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में बदल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण ही देश को आत्मविश्वास का एहसास हुआ। यही कारण है कि देश की सेनाएं अब दुश्मनों के घर में घुसकर वार कर रही हैं। आज पूरी दुनिया बदलते भारत की धमक को महसूस कर रही है। सांसद विद्युत महतो ने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों और आगामी रेल परियोजना व अन्य योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए जमशेदपुर की जनता की ओर से उनका अभिनंदन करता हूँ। 

प्रदर्शनी में मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने किया।

इससे पहले, भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वीं पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जिला एवं मंडल स्तर पर बलिदान दिवस के रूप में मनाया। मंगलवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह समेत पूर्व जिलाध्यक्षगण, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे', 'जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है' एवं 'भारत माता की जय' के नारे लगाकर भावनाएं व्यक्त की।  

इस अवसर पर पोटका की पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, राजन सिंह, नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, जिला पदाधिकारी संजीव सिंह, बबुआ सिंह, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, तन्मय झा, रीना चौधरी, संजीत चौरसिया, संजीव कुमार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, राकेश दुबे, धर्मेंद्र प्रसाद, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, नीलु मछुआ, रमेश बास्के, पवन अग्रवाल, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, अजय श्रीवास्तव, समेत मंडलाध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, बापन बनर्जी, विकास शर्मा, रितेश झा, मारूती नंदन पांडे, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, रविंद्र सिंह सिसोदिया, रंजीत सिंह, उपेंद्र गिरी, अभिनव सिन्हा, राकेश चौबे, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, श्यामल महाकुड़, निधू दास, सनत कुमार सी, हन्नु जैन हन्नु, सुमित शर्मा, नीरज शर्मा, सूरज साह, जुगनु वर्मा, शशांक शेखर, चिंटू सिंह,  व अन्य मौजूद रहे। 

भवदीय,
प्रेम झा