BREAKING NEWS

logo

डेवडर-बिन्दुवा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मुहर्रम, पहली बार लंगर का हुआ आयोजन


पलामू:  जिले के उंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत डेवडर-बिन्दुवा में मुहर्रम का पर्व  शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। 10 मुहर्रम के अवसर पर मस्जिद मोहल्ला स्थित हुसैनी नौजवान इंतेजामिया कमिटी की ओर से पहली बार लंगर का आयोजन किया गया।
लंगर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र में पहली बार हुए इस आयोजन की लोगों ने सराहना करते हुए इसे आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और इंसानियत का संदेश देने वाला कदम बताया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कमिटी के सदस्य मो. नज़रें आलम, मो. रेहान अंसारी, मो. इमाम अली, मो. नेयामत अंसारी एवं मो. रईस अंसारी का विशेष योगदान रहा। कमिटी के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन किए जाते रहेंगे।
मुहर्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा तथा लोगों ने आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाया।