BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

एनटीटीएफ-टाटा स्टील फाउंडेशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस


एनटीटीएफ आर. डी. टाटा तकनीकी संस्थान, गोलमुरी एवं टाटा स्टील फाउंडेशन में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमापूर्ण झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षुओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सिन्हा राष्ट्रध्वज फहराया।कैप्टन अमिताभ, कौशल विकास प्रमुख, टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने 
तथा अतिथि श्री बी.के. सिंह उपस्थित रहे। संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन एवं उप-प्राचार्य पल्लवानी चौधरी सहित संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी एवं प्रशिक्षु भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल संगीता सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों और वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और उन्हें पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अनुशासन, ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी शक्ति हैlतकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से युवा न केवल अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। देशभक्ति के वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के संयोजक कौशल कुमार ठाकुर रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


वरुण कुमार
प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी
एनटीटीएफ आर. डी. टाटा तकनीकी संस्थान, गोलमुरी