BREAKING NEWS

logo

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन तथा श्रीनाथ विश्वविद्यालय के एनएसएस डिपार्टमेन्ट के वॉलंटियर,


दिनांक 21.06.2026 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन तथा श्रीनाथ विश्वविद्यालय  के एनएसएस डिपार्टमेन्ट के वॉलंटियर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के ही डिपार्टमेंट औफ योगा एवं नैचुरोपैथी के विद्यार्थी, रोटरी क्लब जमशेदपुर फेमिना तथा आर्ट्स औफ लीविंग की प्रशिक्षक श्रीमती जाह्नवी गोस्वामी जुबिली पार्क मे संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित हुए योग शिविर मे  सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय के  शिक्षक तथा विद्यार्थियों  ने भाग लिया। यह कार्यक्रम श्रीनाथ विश्वविद्यालय के  योगा एवं नेचुरोपैथी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पिंटू कुमार महतो के नेतृत्व मे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उपस्थित लोगों के द्वारा अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, भुजंग आसन, वृक्षासन, भ्रामरी तथा प्राणायाम आदि  किया गया । 

        इस अवसर पर डॉ पिंटू कुमार महतो ने सभी  को संबोधित  करते हुए कहा कि योग शरीर को निरोग रखता है इसलिए हमे इसे अपने दैनिक जीवन मे शामिल करना आवश्यक है । यह मन को एकाग्र   करता है साथ ही मानसिक स्वास्थ्य को भी अच्छा करता है, इसलिए हमे प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए।  

   इन्जीनियरिंग के छात्र स्वर्णिम प्रभात ने कार्यक्रम का संचालन किया । योगाभ्यास प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर काजल कुमारी, द्वितीय नंदिनी कुमारी तथा तृतीय शिल्पा महतो तथा अमित राणा रहे, इन्हे श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन की प्राचार्या डॉ मौसुमी महतो के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।
    
     

प्रेषक -
रचना रश्मि 
मीडिया प्रभारी
श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन।