BREAKING NEWS

logo

बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना को चालू करने एवं बागबेड़ा के रामनगर


प्रकाश नार्थ 

जमशेदपुर 19 जून बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतरने एवं बागबेड़ा के रामनगर एवं लकड़िया बागान बस्तियों में 2015-16 में पंचायत के मुखिया एवं विभाग के द्वारा सैकड़ो घरों से पानी कनेक्शन देने के नाम पर 450 रुपया कर वसूले गए हैं, और आज 2026 तक पाइपलाइन बिछाने का भी कार्य अभी तक नहीं किया गया है, ना ही बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना से क्षेत्र में पानी ही दिया गया, सुबोध झा ने कहा बार-बार झूठ समय दिया जा रहा है। जनता को भी गुमराह किया जा रहा है माननीय प्रधानमंत्री जी को भी झूठ पत्र लिखा जा रहा है कई बस्तियों में अभी तक पानी का पाइपलाइन भी नहीं बिछाया गया ।उपायुक्त महोदय ने सभी विषयों को सुनने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार को फोन कर काहे सभी लोग जा रहे हैं यथाशीघ्र समाधान करें ।
कार्यपालक अभियंता पेयजल  एवं स्वच्छता विभाग सुमित कुमार ने कहा यह हमारा एरिया नहीं है, उपायुक्त महोदय ने हमारे पास भेजे हैं यह मामला  सुनील कुमार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जमशेदपुर का मामला है, और सुमित कुमार ने सुनील कुमार जी को फोन कर डीसी साहब के आदेश से अवगत कराया। सुनील कुमार ने कहा मैं रांची में बैठक में आया हूं एसडीओ शिवकुमार दिनकर साहब के पास सभी को भेज दें, सुबोध झा सभी महिलाओं को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय का क्या घेराव।
 कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार के अनुपस्थिति में  एसडीओ शिवकुमार दिनकर जी स्वयं आए और समिति के सदस्यों और महिलाओं के साथ अपने कार्यालय पर विस्तृत जानकारी दिए। सुबोध झा ने सैकड़ो लोगों के हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र सोपे साथ में सभी लोगों के 450 रुपए के पानी के कनेक्शन का रसीद और आधार कार्ड भी सोपे, सुबोध झा ने एक-एक विषय पर जानकारी मांगे एसडीओ ने  कहा जुलाई तक फिल्टर प्लांट तक पाइप बिछाने से लेकर सारा कार्य को हम लोग पूरा कर लेंगे और 15 अगस्त से पहले एक टंकी से पानी चालू कर 2000 घरों में पानी सप्लाई शुरू कर देंगे और लकड़िया बागान एवं रामनगर बस्ती में पाइपलाइन बिछाने का काम ठेकेदार को बुलाकर नक्शा देखकर जुलाई के लास्ट में पाइप बिछाने का काम पूरा कर दिया जाएगा ।आज के घेराव प्रदर्शन में सुबोध झा के साथ पवित्रा पांडे अंजू देवी मंजू देवी सरिता सिंह रजनी तिवारी कृष्ण सिंह ललिता देवी रितु शर्मा सुमित्रा मिश्रा पूनम चौधरी निशि देवी रिंकू सेन पिंकू देवी रीता देवी शांति देवी कुसुम सिंह मीना चौधरी आशा मिश्रा अजय कुमार पांडे बबीता देवी रुक्मणी सिंह सरिता सिंह डीके सिंह राकेश चौधरी सविता देवी आरती कुमारी एवं सैकड़ो महिलाएं शामिल थी 
















सेवा में,
श्रीमान उपायुक्त महोदय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर।
विषय,:- 450 रुपए 2015 , 2016 में हर घर से लेने के बाद भी आज तक बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना से बागबेड़ा कॉलोनी से सेट लकड़िया बागान एवं रामनगर बस्ती के सैकड़ो घरों के लिए पाइपलाइन विछाकर शुद्ध पेयजल  उपलब्ध नहीं करने के संबंध में, 
महाशय, 
     नम्र निवेदन है कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत बागबेड़ा से सटे हुए रामनगर बस्ती एवं लकड़िया बागान के सैकड़ो घरों से 2015, 2016 में पंचायत के मुखिया के द्वारा 450 रुपया कर के पानी का कनेक्शन देने के लिए पैसे लिए गए और रसीद भी दिए गए, पर आज 10, से 11 वर्ष हो गए 2026 तक बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत लकड़िया बागान एवं रामनगर बस्ती के निचले भाग में ना ही पाइपलाइन  बिछाया गया है ना ही किसी भी घरों में पानी का कनेक्शन दिया गया है। जनता 11 वर्षों से बूंद-बूंद पानी को तरस रही है। सरकारी बोरिंग और घर में किए गए बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, 30 से ₹40 रुपए बोतल पानी खरीद के हम लोग पी रहे हैं।
अतः श्रीमान से आग्रह है बागबेड़ा के रामनगर बस्ती में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत पाइपलाइन बिछाया जाए और घर-घर में पानी का कनेक्शन दिया जाए और यथाशीघ्र शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किया जाए। अगर 15 दिनों के अंदर पाइपलाइन नहीं बिछाई जाती है और घर-घर पानी की व्यवस्था नहीं की जाती है हम सभी ग्रामवासी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी सारी जवाब दे ही जिला प्रशासन एवं सरकार की होगी। 
   आपका विश्वासी
सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति संयोजक पवित्रा पांडे बागबेड़ा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा