दिनांक 14.06.2026 की रात्रि करीब 11:30 बजे रामदेव बगान में गोली चलाने की घटना में दीपक कुमार झा, उम्र-29 वर्ष, पिता-धीरेन्द्र कुमार झा, पता-क्वार्टर नं0-32, टाटा लाइन, थाना-सिदगोड़ा जख्मी हो गये थे। उक्त के आलोक में गोलमुरी थाना काण्ड संख्या-71/2026, दिनांक 15.06.2026, धारा-109(1)/352 BNS & 27 Arms Act दर्ज कर काण्ड के अनुसंधान हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक महोदय, नगर नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनीकी/मानवीय सूचना के आधार पर काण्ड में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त शुभम कुमार, पे0-उपेन्द्र कुमार साहू, हो0नं0-03, टाटा लाइन, टुइलाडुंगरी बगान, गोलमुरी, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर स्थायी पता-महपुर, पोस्ट-हरदिया, थाना-सराय, जिला-वैशाली (बिहार) को दिनांक 20.06.2026 को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर काण्ड में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र (एक लोडेड पिस्टल एवं एक खोखा) बरामद किया गया। तत्पश्चात उक्त गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक 21.06.2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। (01) प्राथमिकी शुभम कुमार, पे0-उपेन्द्र कुमार साहू, हो0नं0-03, टाटा लाइन, टुइलाडुंगरी बगान, गोलमुरी, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, स्थायी पता-महपुर, पोस्ट-हरदिया, थाना-सराय, जिला-वैशाली (बिहार)। (01) एक लोडेड पिस्टल (01 गोली सहित) (02) एक खोखा (01) श्री संजीव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, नगर, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर। (02) पु0नि0 सह थान प्रभारी, गोलमुरी। (03) पु0अ0नि0 रवि होलहाना, गोलमुरी थाना। (04) पु0अ0नि0 राज शेखर सिन्हा, गोलमुरी थाना। (05) पु0अ0नि0 रफीक आलम, गोलमुरी थाना। (06) गोलमुरी थाना सशस्त्र बल।धारा-109(1)/352 BNS & 27 Arms Act)
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता :-
बरामदगी :-
टीम में शामिल सदस्यों का नाम :-
रामदेव बगान गोलीकांड में मुख्य आरोपी शुभम कुमार गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद





