BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जिला आयुष समिति के दो दिवसीय योग रिफ्रेशर प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन


प्रेस विज्ञप्ति


जिला आयुष समिति, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर की ओर से जिले के सभी योग प्रशिक्षकों के लिए दो दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12.10.26 एवं 13.10.26 को कीताडीह पंचायत भवन सभागार में किया गया। प्रशिक्षण का उदघाटन उत्तरी कीताडीह पंचायत के मुखिया श्री मनोज कुमार मुर्मू एवं जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकुल कुमार दीक्षित द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत दो दिवसीय योग प्रशिक्षण का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।  

इस दौरान जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार दीक्षित ने  दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के योग विभाग के  फैकल्टी डॉ रविशंकर नेवार द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को योग के विभिन्न आसनों एवं अभ्यासों की जानकारी दीगई।साथ ही बच्चों एवं किशोरों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने तथा गंभीर बीमारियों की रोकथाम एवं स्वास्थ्य प्रबंधन में योग की उपयोगिता से संबंधित जानकारी साझा की।
इस दो दिवसीय कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी प्रखंड में कार्यरत योग प्रशिक्षको ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए समाज को स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प लिया।
मुखिया श्री मुर्मू जी ने सभी योग प्रशिक्षकों का हौसला बढ़ाते हुए सभी योग प्रशिक्षकों से समाज में जागरूकता फैलाने एवं निष्ठापूर्वक काम करने की अपील की। उन्होंने बताया कि योग से शरीर निरोग रहता है इसीलिये योग प्रशिक्षको का समझ में अहम भूमिका है।
अंत में सभी योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष डॉ निशांत प्रिय, लिपिक श्री राहुल कुमार, श्री मथुरा सेठ सहित समस्त आयुष कार्यालय के कर्मचारियों का अहम योगदान रहा।