BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जेएनयू प्रोफेसर व कांग्रेस सांसद बिमोल आकोईजम पर यौन शोषण के आरोपों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस से मांगा जवाब


12 OCTOBER 2026, 20:26

देवघर :  जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय  के प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल आकोईजम पर छात्राओं के यौन शोषण के आरोपों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर  भाजपा महिला मोर्चा ने सड़क पर उतरकर कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  भाजपा महिला मोर्चा ने अंबेडकर चौक से उपायुक्त  कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला और वहां धरना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विजया सिंह ने की।प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेत्री रीता चौरसिया ने आरोप लगाया कि सांसद पर जेएनयू की छात्राओं के यौन शोषण के गंभीर आरोप हैं और जेएनयू प्रशासन ने उन पर कार्रवाई भी की है, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें अब तक बाहर नहीं निकाला है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी पर इस मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया।वहीं, जिला उपाध्यक्ष विजया सिंह ने कहा कि कांग्रेस 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देती है, लेकिन जब अपनी ही पार्टी के सांसद पर गंभीर आरोप लगते हैं, तो पार्टी नेतृत्व खामोश हो जाता है। उन्होंने आरोपी सांसद के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई और फांसी की सजा की मांग की। इस धरने में भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और महिला कार्यकर्ता शामिल हुए।