BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

25 अक्टूबर को होगी बाबू वेदानंद सिंह ट्रॉफी 18वीं देवघर जिला कुश्ती प्रतियोगिता, पहलवान दिखाएंगे दमखम


रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : देवघर जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में 25 अक्टूबर 2026 को डैफोडिल गार्डन, तिवारी चौक, देवघर में एक दिवसीय बाबू वेदानंद सिंह ट्रॉफी 18वीं देवघर जिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देवघर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले में कुश्ती खेल को बढ़ावा देना, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना तथा युवा खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है।

इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के पहलवान विभिन्न वजन वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 50 किलो से ऊपर के वजन वर्ग के पहलवान देवघर केसरी और देवघर किशोरी के खिताब के लिए भिड़ेंगे। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

*वजन वर्ग इस प्रकार हैं:*

- *बालक वर्ग:* 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75 एवं 75 किलोग्राम से अधिक
- *बालिका वर्ग:* 30, 35, 38, 42, 46, 50, 54, 58, 63 एवं 63 किलोग्राम से अधिक

अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने कहा कि कुश्ती केवल शारीरिक क्षमता का खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक भी है। इस आयोजन के माध्यम से जिले के उभरते पहलवानों को अपनी प्रतिभा दिखाने और भविष्य में उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

उन्होंने जिले के सभी पहलवानों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

देवघर जिला कुश्ती संघ ने विश्वास जताया है कि यह आयोजन जिले में कुश्ती के विकास और नई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।