BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

दुमका में मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर विशेष अभियान, 1185 केंद्रों पर लग रहे कैंप


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

दुमका : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के नेतृत्व में जिले के कुल 1185 मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप के माध्यम से प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

वर्तमान में कोई भी पात्र भारतीय नागरिक जिसे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, सुनवाई की प्रक्रिया अथवा किसी सुधार के लिए सहायता की आवश्यकता है, वे अपने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

जिले में कुल 1185 बूथ लेवल अधिकारी, 24 सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी और 4 निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी इस कार्य में लगे हुए हैं।

इसके अलावा मतदाता टॉल फ्री नंबर 1950 एवं ECINET के "Book a Call with BLO" के माध्यम से भी संपर्क कर सहायता ले सकते हैं।

प्रशासन ने कहा है कि हमारा लक्ष्य है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से नहीं छूटे।