BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

करौं में लगान वसूली में तेजी लाने का निर्देश, बीडीओ ने कर्मियों के साथ की बैठक


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

करौं (देवघर) : प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ऋषि राज ने सोमवार को लगान वसूली और अन्य अभिलेखों का प्रतिवेदन तुरंत देने को लेकर कर्मियों के साथ बैठक की।

बैठक में बीडीओ ने प्रखंड में लगान वसूली के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तय सीमा के अंदर लगान वसूली कर उसे अंचल कार्यालय में जमा करें, इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरतें क्योंकि यह सरकार के राजस्व का मामला है।

उन्होंने निर्देश दिया कि बीते दिनों भारी बारिश से गरीबों के जो घर गिरे हैं, उसकी सही तरीके से जांच कर एक सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करें, ताकि प्रभावित लोगों को लाभ दिया जा सके और रिपोर्ट जिला को भेजी जा सके।

साथ ही पथरोल उच्च विद्यालय में सीमांकन किए गए बाउंड्री वाल का प्रतिवेदन तुरंत सौंपने का निर्देश दिया ताकि विद्यालय में बाउंड्री निर्माण में किसी प्रकार की अड़चन न हो। उन्होंने एसआर कार्य से संबंधित जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रति का प्रतिवेदन भी जल्द जमा करने को कहा।

बीडीओ ने कहा कि अन्य सभी लंबित प्रतिवेदनों को भी समय पर जमा कराना सुनिश्चित करें।

मौके पर अंचल निरीक्षक अमित कुमार, अमरेंद्र कुमार झा, आकाश झा, राजेश कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव, नेपाल किस्कू, अमीन पैगाम अंसारी आदि मौजूद थे।