जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने मुख्यमंत्री झारखंड अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना के तहत वियतनाम में हुई दुर्घटना
माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड एवं श्रम मंत्री, झारखंड के निदेश पर ‘मुख्यमंत्री झारखंड अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना’ के अंतर्गत श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा निवासी दिवंगत स्व. विनय राय के आश्रित (पिता) श्री रमेश राय को समाहरणालय में उपायुक्त श्री राजीव रंजन द्वारा ₹5,00,000 (पाँच लाख रुपये) का अनुदान राशि प्रदान किया गया।
दिवंगत स्व. विनय रॉय (अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक) की वियतनाम में दुर्घटना के कारण मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के पश्चात ‘मुख्यमंत्री झारखंड अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना’ के तहत उनके आश्रित (पिता) श्री रमेश रॉय को ₹5 लाख की अनुदान राशि स्वीकृत की गई।
'मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना' झारखण्ड सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की योजना है, जिसका उद्देश्य विदेश में कार्यरत झारखण्ड के निवासी श्रमिक की असामयिक मृत्यु होने पर जिले के उपायुक्त द्वारा पात्र आश्रित को ₹5,00,000/- (पाँच लाख रुपये) की एकमुश्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।






