भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH Hockey Women's Nations Cup जीत कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम की सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं स्टाफ को हार्दिक बधाई।यह जीत केवल एक खेल प्रतियोगिता में मिली सफलता नहीं, बल्कि देश की नारी शक्ति के सामर्थ्य, आत्मविश्वास और अटूट संकल्प का प्रतीक है। हर भारतीय को आप पर गर्व है। हमारे लिए यह दुगुनी खुशी का पल है, क्योंकि झारखंड की तीन बेटियां (दीपिका, सलीमा टेटे व निक्की प्रधान) इस विजेता टीम का हिस्सा हैं। अपनी बेटियों को पढ़ाईये। उन्हें शिक्षा, खेल तथा उनकी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दीजिये। वे एक दिन परिवार, समाज एवं देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगी।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH Hockey Womens Nations Cup जीत कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है





