BREAKING NEWS

logo

योग आदि काल से भारत की परंपरा एवं विरासत रहा है


योग आदि काल से भारत की परंपरा एवं विरासत रहा है हमारे ऋषि मुनि तपस्वी सभी योग साधना से ही हजारों वर्षों तक जीवित रहते थे आज भी हिमालय में सदियों से हमारे ऋषि मुनि योग विद्या के कारण ही तपस्या में लीन है , योग हमारे जीवन में कई बीमारियों को मिटा कर स्वस्थ जीवन देता है जिससे हमारे तन मन स्वस्थ रहता है
आज इस बात की प्रसन्नता है योग को पूरी दुनिया मानने लगी है और इसे अंतर्राष्ट्रीय पहचान हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने दिया है
अंतर्राष्ट्रीय योगदिवस के अवसर में भाजपा एवं रॉयल योग संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर कदमा मंडल के भटिया पार्क में योग दिवस मनाया गया
जिसमें बच्चे, महिलाएं, वयस्क, बुजुर्ग, नौजवान एवं हमारे पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल थे
यह योग शिविर हमारे मंडल अध्यक्ष श्री उपेंद्र गिरी जी के नेतृत्व में हुआ जिसमें  हमने भी भाग लिया 
योग शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री देवेंद्र सिंह जी, श्री विजय तिवारी जी, नितिन त्रिवेदी जी सहित मंडल के सभी सम्मानित पदाधिकारी शामिल थे
भवदीय
अभय सिंह
प्रदेश प्रवक्ता 
भारतीय जनता पार्टी
झारखंड