BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 72 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


जामताड़ा। मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को जिला खेल कार्यालय, जामताड़ा के तत्वावधान में राज्यकृत प्लस टू हाई स्कूल, मिहिजाम के प्रांगण में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य विश्वजीत लायक, जिला खेल समन्वयक अमित कुमार साव, जामताड़ा जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे एवं सूरज कुमार ने संयुक्त रूप से मेजर ध्यानचंद के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया।
प्रतियोगिता में ताइक्वांडो डे-बोर्डिंग सेंटर मिहिजाम, एडवर्ड इंग्लिश स्कूल जामताड़ा, सेंट जोसफ स्कूल जामताड़ा एवं राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय मिहिजाम के कुल 72 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक हासिल किए और अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में डे-बोर्डिंग सेंटर मिहिजाम के कोच विजय विश्वकर्मा एवं मोहम्मद इदरीश तथा एडवर्ड इंग्लिश स्कूल के खेल शिक्षक राज कुमार वर्मा एवं मयंक पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।