BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

देवघर के रमा देवी बाजला महिला कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


• ECINET App की दी गई जानकारी.

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निदेश के आलोक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत मंगलवार, 18 अगस्त को रमा देवी बाजला महिला कॉलेज, देवघर में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल ने की। 

इस अवसर पर हेल्प डेस्क मैनेजर अक्षय कुमार पाठक, हिमांशु शेखर, प्रभात कुमार एवं प्रमोद कुमार यादव भी उपस्थित रहे।

जागरूकता कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें प्रपत्र-6, 7 एवं 8 के उपयोग, दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की प्रक्रिया, तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित नियम बताए गए।

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं को ECINET App डाउनलोड कराया गया और उसके उपयोग के साथ-साथ ऑनलाइन सेवाओं की पूरी जानकारी दी गई।

आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करना और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति युवाओं में जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाना है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।