BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पाकुड़ में युवाओं को विधिक साक्षरता को लेकर डालसा द्वारा जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

पाकुड़ : झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में सोमवार को पाकुड़ प्रखंड परिसर में स्थित माय भारत युवा केंद्र में युवा विधिक सहायता माह के तहत् विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

उक्त कार्यक्रम में डालसा के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कमला राय गांगुली, एएमपी के जिला प्रभारी डॉ अजीजूर रहमान, माय भारत केंद्र के सहायक मो नूर आलम, एंडेवर एकेडमी युवा क्लब के सचिव जयश्री सिंह एवं इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उक्त कार्यक्रम में पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कमला राय गांगुली ने बताया कि युवा विधिक सहायता माह के तहत् युवा पीढ़ी को कानून की जानकारी होना अत्यंत जरूरी है। युवाओं के लिए कानूनी साक्षरता को बढ़ावा देने कानून के साथ संघर्ष में फंसे किशोरों के अधिकार की रक्षा करने एवं युवाओं को कानूनी तौर पर मजबूत करने के उद्देश्य इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

उस दौरान कानून से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया। ताकि जमीनी स्तर युवाओं के हित में निशुल्क कानूनी सहायता सरल प्रक्रिया से सुलभ और समय पर मिल सके।इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने कहा कि जब युवा पीढ़ी शिक्षित होंगे तो हर क्षेत्र में विकास होंगे चाहे खेल का हो स्वस्थ का हो नौकरी का क्षेत्र हो सभी क्षेत्रों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है इस दौरान युवा पीढ़ी का समाज में उनके अहम भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी।

जिला प्रभारी एएमपी डॉ अजीजुर रहमान बताया कि युवा को नशा से दूर रहने शिक्षा के महत्व को समझने एवं मौलिक अधिकार एवं अपने हक के लिए जागरूक रहना अत्यंत जरूरी है। ताकि एक विकसित समाज का निर्माण हो सके। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सीधे तौर पर कानूनी सहायता पहुंचाने में मदद करना एवं योजनाओं एवं समाज के मुख्य धारा से जोड़ना है।इस दौरान माय भारत युवा केंद्र के सहायक मो नूरआलम एवं एंडेवर एकेडमी के अध्यक्ष  प्रिंस प्रकाश एवं जयश्री सिंह ने युवाओं को शारीरिक मानसिक रूप के साथ शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके भूमिका पर जागरूक किया गया। 

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता फजर शेख, एंडेवर एकेडमी युवा क्लब के उदय कुमार पारा लीगल वॉलिंटियर्स नीरज कुमार राउत समेत ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवा शामिल हुए।