लिट्टीपाड़ा प्रखंड के गुतू गलांग हॉल में झामुमो जिला कोर कमिटी की बैठक आयोजित
• एस.आई.आर व MMDR बिल के विरोध में आंदोलन को धारदार बनाने की तैयारी पर हुई विस्तृत चर्चा
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ : जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित गुतू गलांग हॉल में जिला कोर कमिटी की बैठक झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हाँसदा , विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी व विधायक हेमलाल मुर्मू उपस्थित रहें। बैठक के दौरान मंच का संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष ने किया।
मौके पर विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी अपने संबोधन में कहा कि बड़ी मुश्किल से लड़ाई लड़ते हुए हमारे राज्य के दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने अलग झारखंड राज्य लिया। लेकिन आज फिर से केंद्र की भाजपा सरकार हमें हमारे अधिकारों से वंचित करके हमारे खनिजो को लूटना चाहती है। आज अगर हम अपने हक की लड़ाई में पीछे रह गए तो हम अपने हक-अधिकारों से वंचित हो जाएंगे। इसलिए केंद्र द्वारा पारित किए गए खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में गांव गांव तक जन जागरण करते हुए लोगों को आंदोलन से जोड़ते हुए सभी प्रखंड मुख्यालयों में आगामी 7 सितंबर को धरना देंगे। साथ ही हमारे आंदोलन में पंचायत व बूथ स्तर के सभी लोग जुड़े इसके लिए आप सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में इस काले कानून का भरपूर प्रचार करें।
सांसद विजय हाँसदा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा राज्य व राज्यवासियों के हक-अधिकार को छिनने के लिए खनिज संशोधन जैसे काले बिल को लाया गया है। आज अब केंद्र की भाजपा सरकार MMDR जैसे काले बिल के माध्यम से पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसी भी हद तक जाना चाहती है। परंतु राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी नेतृत्व वाली सरकार ने हमेशा से राज्य के आदिवासियों व मूलवासियों को हक अधिकार देने का काम किया है। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड की जनता को खुशहाल नही देखना चाहती है। इसलिए आज फिर से समय आ गया कि राज्य में हमें अपने अधिकार को लेकर आगे आना होगा। आज हमारे लोगों के अधिकार मिले इसके लिए आप सभी जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने का काम करें।
विधायक हेमलाल मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में प्रखंड स्तर पर होनेवाली एकदिवसीय धरना कार्यक्रम को सफल रूप देने के लिए यहां के लोगों को सबसे पहले इस खनिज संशोधन अधिनियम के दुष्परिणामों की जानकारी देने के साथ साथ राज्य के आय में होनेवाली कमी व राज्यवासियों को मिलने वाली अनेक लाभकारी योजनाओं के बंद हो जाने की जानकारी भी दें। ताकि प्रखंड मुख्यालय में होनेवाली प्रखंड स्तरीय धरना सफल रूप से आयोजित हो और केंद्र की भाजपा सरकार अपनी नींद से जागे और इस काले कानून को वापस लेने के लिए मजबूर हो। विधायक हेमलाल मुर्मू ने एस.आई.आर के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए पार्टी पदाधिकारियों को अनमैप्ड मतदाताओं व नोटिस प्राप्त मतदाताओं के सहयोग हेतू आवश्यक कागजातों की जानकारी पहुँचाते हुए उन्हें मदद करने का निर्देश दिया ताकि किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से न हटें।
झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने अपने संबोधन में कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 से झारखंड राज्य व राज्यवासियों को होने वाले आर्थिक नुकसान तथा केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा झारखंड राज्य के बकाया राशि को भी हड़पने की साजिश को गाँव-गाँव मे सार्वजिनक करते हुए आगामी 07 सितंबर को प्रखंड स्तर पर धरना कार्यक्रम को सफल बनाने का कार्य करें।
इस दौरान झामुमो जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव व युवा नेता सह केंद्रीय सदस्य श्री विकास मुर्मू ने अपने अपने संबोधन में कहा कि एस.आई.आर व खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में होने वाले आंदोलन की तैयारी हेतू आप सभी अपने अपने क्षेत्र में हरेक लोगों तक इस खनिज संशोधन विधेयक से होनेवाली नुकसान की जानकारी देते हुए आगामी दिनांक 07 सितंबर को जिले के सभी प्रखंडों में होनेवाली प्रखंड स्तरीय धरना कार्यक्रम की जानकारी के साथ साथ राज्य व राज्यवासियों को होनेवाली आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी पहुँचाने का कार्य करें।बैठक में सर्वसम्मति से नगर व सभी प्रखंडों में खनिज संशोधन विधेयक-2026 के दुष्परिणामों के जानकारी व प्रखंड स्तर पर 07 सितम्बर को होनेवाले एक दिवसीय धरना कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रखंड स्तर पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई।
मौके पर केंद्रीय सदस्य निशा शबनम हाँसदा, केंद्रीय सदस्य सह युवा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, केंद्रीय सदस्य उमर फारूक, जिला संगठन सचिव मुस्लोद्दीन अंसारी, अनारूद्दीन मियां, मुनिराम मरांडी, जिला सह सचिव तरुण मंडल, कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, जहूर आलम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, सचिव दिलीप मरांडी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसिफ इकबाल, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लोद्दीन शेख, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, सचिव सरकार टुडू, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हाँसदा, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, सचिव जेम्स सुशील हेम्ब्रम, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष छोटू भगत, लिट्टीपाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, जाकिर अंसारी, महेशपुर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, लिट्टीपाड़ा प्रखंड महिला अध्यक्ष अन्ना हेम्ब्रम, मतीन अंसारी, कालीदास मुर्मू, ईमरान अंसारी, विश्वजीत दास, नसीम अहमद, हबीबुर्रहमान, रंजीत पंडित, इमदादुल अंसारी, एखलाकुर अंसारी, सुनील साहा, बजल टुडू, सोनू आलम, मोबारक हुसैन, दयानन्द भगत, ढेंना मरांडी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।






