श्री लालबाग चा राजा गणेश पूजा महोत्सव के अवसर पर हुआ भंडारा प्रसाद वितरण का आयोजन
मेदिनीनगर।शहर के पंच मुहान चौक जैन मंदिर रोड स्थित श्री लालबाग चा राजा गणेश पूजा महोत्सव के अवसर पर मंगलवार की शाम 6:00 बजे भंडारा का आयोजन किया गया।भंडारा का शुभारंभ सदर SDPO राजेश कुमार यादव, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मनोहर कुमार लाली,पलामू जिला अध्यक्ष प्रभात गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष शशिकांत गुप्ता उर्फ गुड्डू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।भंडारा में प्रसाद ग्रहण करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। यहां पर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा पूर्ण प्रसाद ग्रहण किया।भंडारा का आयोजन अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा पलामू जिला कमिटी के द्वारा किया गया।वह इस भंडारे में राजकुमार गुप्ता ,मनोहर कुमार,विवेक कुमार,दिलीप सिंह,मोनी पाण्डेय,हीरा सिंह
और गलाई एसोसिएशन के द्वारा संयुक्त रूप से कराया गया था।जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि शहर के पंच मुहान चौक स्थित जैन मंदिर रोड में लालबाग चा राजा गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन 14 वर्षो से होता आ रहा है।पूजा का आयोजन गलाई एसोसिएशन के नेतृत्व में किया जाता है।वही मौके पर उपस्थित गलाई एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय माने उर्फ बंटी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर गलाई एसोसिएशन के नेतृत्व में श्री लालबाग चा राजा गणेश पूजा महोत्सव काफी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष श्री गणेश भगवान की मूर्ति महाराष्ट्र के सांगली से लाया गया है।जो बेहद खूबसूरत और सुंदर है।इस मूर्ति को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं। मौके पर पूजा , उपाध्यक्ष दिलीप शिंदे, कोषाध्यक्ष संजय कोडग, महामंत्री - सर्जेराव जाधव सुदामा पाटील, महासचिव लालसो घोरपडे, अजय ठोंबरे सचिव -सागर कुमार गणेश जी का पूजा करने वाले कृष्णा बाबा के द्वारा भोग लगाया गया।हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच कर गणेश भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।






