BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव निवासी एवं बालकिशोर सिंह इंटर महाविद्यालय


पलामू :हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ कला गांव निवासी एवं बालकिशोर सिंह इंटर महाविद्यालय, कौआखोह में लिपिक के पद पर कार्यरत दिलीप कुमार सिंह (59) का असामयिक निधन हो गया। वे पिछले करीब पांच माह से बीमार चल रहे थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए रांची ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उन्होंने अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार सिंह के निधन की खबर मिलते ही तेंदुआ कला गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। वे मिलनसार एवं सामाजिक स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से महाविद्यालय परिवार और ग्रामीणों में भी गहरा दुख है। उनका अंतिम संस्कार हल्का गांव के समीप बतरे नदी तट पर किया गया। उनके पुत्र हिमांशु कुमार ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय कर्मी शामिल हुए। मौके पर पूर्व प्रमुख प्रदीप सिंह, समाजसेवी मनीष सिंह, छोटू कुमार सिंह, बजरंगी सिंह, पूर्व प्राचार्य अरविंद सिंह, चीकू सिंह, अमन सिंह, सोनू सिंह, अरुण सिंह, सच्चिदानंद सिंह, उरेन्द्र सिंह, विजय सिंह, बिनोद सिंह, प्रमोद सिंह, अजय सिंह, शत्रुघ्न सिंह, महाराणा सिंह, अमित सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।