BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस से पहले अजय प्रसाद गुप्ता ने बांटे 201 तिरंगे, युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश


हुसैनाबाद :कृष्णा यादव  

हुसैनाबाद:स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुसैनाबाद में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। समाजसेवी व भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष हुसैनाबाद अजय प्रसाद गुप्ता ने मंगलवार को प्रगतिशील युवा क्लब के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के बीच 201 राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया। 
इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और आम लोग उपस्थित रहे। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए।
समाजसेवी अजय प्रसाद गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा लहराए यही हमारा उद्देश्य है। तिरंगा हमारी शान है और इसे सम्मान के साथ फहराना हर नागरिक का कर्तव्य है। 
तिरंगा पाकर स्थानीय लोगों और युवाओं में उत्साह देखा गया। लोगों ने अजय प्रसाद गुप्ता की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम में प्रगतिशील युवा क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे और उन्होंने  अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।