BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मझलीघाट की बदहाल सड़क पर अरविंद कुमार रवि ने उठाए सवाल


आदर्श ग्राम में सड़क की जर्जर स्थिति से ग्रामीण परेशान, शीघ्र मरम्मत की मांग

पलामू: ऊंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत जोगा पंचायत के मझलीघाट गांव की जर्जर सड़क को लेकर ऊंटारी रोड प्रखंड के जिला परिषद प्रत्याशी अरविंद कुमार रवि ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मझलीघाट को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किए जाने की बात कही जाती है, लेकिन गांव की सड़क की बदहाल स्थिति विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है।
अरविंद कुमार रवि ने कहा कि सड़क की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में समस्या और बढ़ जाती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों और दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि “जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल चुनाव के समय जनता के बीच पहुंचना नहीं, बल्कि क्षेत्र की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना भी है। मझलीघाट की सड़क की स्थिति पर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को जवाब देना चाहिए कि आखिर ग्रामीणों को इस परेशानी से कब निजात मिलेगी।”
अरविंद कुमार रवि ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क का स्थल निरीक्षण कराकर शीघ्र गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी निर्माण कराने की मांग की।
वहीं, युवा समाजसेवी विकास कुमार मेहरा ने कहा कि मझलीघाट की सड़क की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। सड़क की बदहाली का असर ग्रामीणों की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और रोजमर्रा की गतिविधियों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का आकलन कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं से होना चाहिए।
अरविंद कुमार रवि ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा और सड़क निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों से पहल की जाएगी।