BREAKING NEWS

logo

पलामू सांसद समेत भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया योग


पलामू : भारतीय जनता पार्टी पलामू के द्वारा मेदिनीनगर के अंबेडकर पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने कहा कि योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश देने का काम इस कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है । देशभर में उत्साहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन  इस बात का प्रमाण है कि लोग योग के माध्यम से निरोग हो रहे हैं और अपने  दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं। इस अवसर पर पलामू सांसद  विष्णु दयाल राम  ने लोगों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा ने कहा की योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा का अमूल्य उपहार है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है।
योग दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कहा कि सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम तथा ध्यान सत्र आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।यह सामूहिक अभियान यह  संदेश देता है की "स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है।" सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।
इस अवसर पर नरेंद्र पांडे , विभाकर नारायण पांडे , विजय आनंद पाठक, प्रभात कुमार , अजय सिंह  , जितेंद्र तिवारी रूपा सिंह, प्रिय रंजन कुमार , शुभम प्रसाद, राजहंस अग्रवाल , रेणु देवी , विजय कुशवाहा , श्रवण गुप्ता , सुनील तिवारी, शुभम प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।