BREAKING NEWS

logo

जीएलए कॉलेज में छात्रों की गूंज क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न, जनता शिवरात्रि टीम बनी विजेता


पलामू: जीएलए कॉलेज अध्यक्ष ऋषु राज दुबे के नेतृत्व में शनिवार को जीएलए कॉलेज मैदान में "छात्रों की गूंज" क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जीएलए कॉलेज और जनता शिवरात्रि की टीमों के बीच 12-12 ओवर का रोमांचक मुकाबला खेला गया।
टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएलए कॉलेज की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 89 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनता शिवरात्रि की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर 2 गेंद में ही 90 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया और विजेता बनी।
टूर्नामेंट का उद्घाटन पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अभिषेक तिवारी ने किया। उन्होंने विजेता टीम को ₹5100 तथा उपविजेता टीम को ₹2100 की पुरस्कार राशि प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर आर.के. झा, जीएलए कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य जसप्रीत बगा एवं हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. विभा शंकर उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री की समुचित व्यवस्था कराने की घोषणा की।
मुकाबले में मंटू तिवारी और पिंटू शुक्ला ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि राजू ओझा ने कमेंट्री की। कार्यक्रम में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय वर्मन सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।