BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

मेदिनीनगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर कॉंग्रेस राज्य सचिव बिट्टू पाठक ने एस पी को सौंपा ज्ञापन


पलामू : मेदिनीनगर शहर में दिनों-दिन बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर झारखंड कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव सह पलामू के पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक  ने पहल करते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक  कपिल चौधरी को ज्ञापन सौंपा है, उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की,
सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कहा कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं मुख्य सड़कों पर अनियंत्रित वाहन परिचालन, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण तथा यातायात नियमों की अनदेखी के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ विद्यार्थियों, मरीजों, व्यवसायियों एवं अन्य राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मेदिनीनगर शहर की बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात नियंत्रण, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की आवश्यकता जताई।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से शहर में नियमित यातायात निगरानी बढ़ाने और जाम की समस्या से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए ठोस एवं स्थायी व्यवस्था लागू करने की मांग की।
बाजार क्षेत्रों मे ज्यादा तर ठेले और खोम्चो की भरमार और यातायात को जाम करने मे इनकी भूमिका को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता साथ ही कई दुकानदार भाई भी अपने सामानों को रोड पर रख कर जाम की स्थिथि पैदा करते हैं और स्थायी पार्किंग ना होने की वजह से वाहनों की बेतरतीब कतार रोड पर खड़ी होने के वजह से राहगीरों को चलना दुश्वार हो जाता है  उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए  आवश्यक और ठोस कदम जल्द ही उठाएगा।