झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष , पूर्व वित्त मंत्री , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष माननीय लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर श्री बिट्टू पाठक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान श्री बिट्टू पाठक ने पलामू सहित जिले में कांग्रेस संगठन की वर्तमान गतिविधियों, संगठन विस्तार अभियान, सदस्यता कार्यक्रम तथा जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी विस्तार से चर्चा की।
श्री बिट्टू पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए कार्यकर्ता निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर डॉ. रामेश्वर उरांव ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन की मजबूती, अनुशासन और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने पर बल दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। दोनों नेताओं के बीच संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान संगठन के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श कर भविष्य की रणनीतियों पर भी मंथन किया गया।






