BREAKING NEWS

logo

डालसा सचिव ने किया केंद्रीय कारा का निरीक्षण


मेदिनीनगर : पलामू  के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री राम शर्मा के निर्देश पर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन ने केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया।उन्होंने वार्ड में बन्दियों से मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत हुए।साथ ही पाक 
शाला,भण्डार गृह,पुस्तकालय,मुलाकाती कक्ष,मेडिकल वार्ड आदि का निरीक्षण किया।व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने बन्दियों को मिलने वाला भोजन के गुणवत्ता का भी पता लगाया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि बन्दियों के साथ जाति आधारित किसी भी प्रकार का भेदभाव नही होना चाहिए।उन्होंने कहा कि जिन बन्दियों के अधिवक्ता मामले में पक्ष रखने के लिए नही है वे डालसा कार्यालय में बन्दी आवेदन भेजे उन्हें मुफ्त अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा।इस मौके पर जेलर ,एलएडीसी के अधिवक्ता लोग शामिल थे।