BREAKING NEWS

logo

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं की बड़ी जीत है: अभिषेक तिवारी


पलामू : पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अभिषेक तिवारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश के करोड़ों छात्रो, युवाओ की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि छात्र युवा शक्ति के संघर्ष के आगे आखिर धर्मेंद्र प्रधान को झुकना पड़ा और इस्तीफा देना पड़ा नीट पेपर लीक मामलों में छात्रों, युवाओं के देशव्यापी आंदोलन ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया उन्होंने कहा की जीत उन करोडो युवाओं की है जिन्होंने देशभर में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने करने के लिए आवाज बुलंद की छात्र आंदोलन के सामने केंद्र की भाजपा सरकार टूट गया उसके झूठ की हार हुई! प्रधान की यदि थोड़ी सी भी नैतिकता होती तो वह आंदोलन के आरंभ में इस्तीफा दे देते थे इससे जंतर मंतर से लेकर संसद भवन तक सैकड़ो छात्र युवा निर्मम लाठी प्रहार से घायल नही होते पुलिस की बर्बरता के शिकार होने से बच जाते, नीट से जुड़े प्रकरण की जांच जब केंद्रीय एजेंसियों को सोपा गया तभी उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए था ताकि जांच की निष्पक्षता में कोई प्रश्नचिन्ह नहीं लगता हमने शुरू से ही शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की पुरजोर मांग की थी। श्री तिवारी ने कहा कि नीट पेपर लीक होने के पहले दिन से ही नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी मजबूती से सड़क से लेकर संसद तक युवाओं को न्याय दिलाने के लिए लड़ रहे हैं यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी जब तक शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो जाता!  केंद्र की भाजपा सरकार की संवेदनहीनता ने नीट के 21 मासूम स्टूडेंट की जान ले ली आंदोलनकारी छात्रों की घसीटा गया, उन्हें लाठियों से पीटा गया! उन पर पैलेट गन, शाक बैटन का इस्तेमाल किया गया, छात्रों एवं युवाओं को प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली पुलिस ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की सारी हदें पार की जिसे देश का छात्र युवा कभी नहीं भूलेंगे।