BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने बाबूलाल मरांडी को भेंट किया चंदन का पौधा


छतरपुर : पर्यावरणविद सह वन राखी मूवमेंट के जनक डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने शुक्रवार को अपने पुत्र सह छतरपुर पूर्वी के जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल के साथ डालटनगंज सर्किट हाउस में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से औपचारिक मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. कौशल ने पर्यावरण धर्म के तहत उन्हें कर्नाटक का चंदन का पौधा भेंट किया।
डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पेड़-पौधों के संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण धर्म के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री सह तिरंगा यात्रा अभियान के प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी, पांकी विधायक शशिभूषण मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, प्रभात भुइयां, सुमित कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे।